उदयपुर, (ARlive news)। कांग्रेस अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी सोमवार को मंदिर और दरगाह दोनों धार्मिक स्थलों से आशीर्वाद प्राप्त कर चुनावी रण में प्रचार के लिए उतर गए। राहुल सुबह अजमेर दरगाह पहुंचे। वहां उन्होंने जियारत की, यहां से वे पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर दर्शन के लिए गए। वहां पूजा-आरती की और आशीर्वाद लिया। अजमेर के बाद राहुल गांधी की भीलवाड़ा में चुनावी रैली होगी।