
मांडा चार वर्ष से मोदी सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पूरे भारत में बुलेट मोटर साइकिल के जरिए घूमकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है हैं। इसी के तहत वे सोमवार को उदयपुर पहुंची। मांडा अभी तक पूरे देश में 50 हजार किलोमीटर की यात्रा बुलेट बाइक पर कर चुकी हैं और राजस्थान में दोबारा भाजपा सरकार आए इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कर रही हैं। मांडा हर विधानसभा क्षेत्र में शरीर से 7.5 टन वजनी ट्रक खींचकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं।
जिलाध्यक्ष दिनेश भटट् ने बताया कि मांडा ने अपनी यात्रा अलवर जिले से प्रारंभ की है और वे राजस्थान के 27 जिलो में जाकर भाजपा का प्रचार प्रसार एवं अपने हुनर का प्रदर्शन करेगी।


