मेवाड़ के भाजपा प्रत्याशी चुनाव में इतने व्यस्त, प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का भी नहीं निकाल पाए समय।

भाजपा प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त रहे कि किसी को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचने की याद नहीं आई। जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने ही मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंद किया। एयरपोर्ट से ही पीएम मोदी शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बीजेपी प्रवक्ता चंचल अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां हवाई पट्टी पर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी प्रमोद सामर, महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, डेयरी अध्यक्ष डॉ. गीता पटेल और जिला उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से ही पीएम मोदी शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
रविवार को रेल मंत्री पियूष गोयल उदयपुर आएंगे
भारत सरकार के केन्द्रीय रेलमंत्री पियूष गोयल रविवार दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। मिडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि गोयल एयरपोर्ट से सीधे चरक मार्ग स्थित रेडीसन ब्ल्यू होटल पहुंचेगे और दोपहर 3 बजे शहर के पत्रकारों से रूबरू होंगे। गोयल 26 नवम्बर दोहपर दिल्ली वापस लौट जाएंगे।


