
कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया, आग देखकर आस पास सभी घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया । सूचना मिलने पर एक के बाद एक 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
आग बिल्डिंग के चौथी मंजिल तक पहुंच गई इसलिए काबू पाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रथमद्रष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आग की वजह से इस शोरूम में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । शोरूम में स्पेयर पार्ट्स के साथ रिपेयर होने के लिए आई बाइक भी आग की चपेट में आ गई है । आग इतनी भीषण थी कि दूर तक इसकी लपटें दिखाई दी। सुखेर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर जमा भीड़ को वहाँ से हटाया ।

