AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

भाटी की नामांकन रैली में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने किया समर्थन

arln-admin by arln-admin
November 19, 2018
Reading Time: 1 min read
भाटी की नामांकन रैली में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने किया समर्थन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधायक बनने पर राजसमन्द में कॉलेज बनवाने, स्थानीय लोगों को रोजगार दिलवाने, मार्बल मंडी का दर्जा दिलवाने का भरोसा दिलाया।

राजसमंद। राजसमंद सीट के कांग्रेस से प्रत्याशी नारायण सिंह भाटी की सोमवार को नामांकन रैली और जनसभा हुई। रैली में 10 हजार से ज्यादा लोगो ने शामिल होकर अपना समर्थन जताया।

भाटी ने जनसभा में लोगों को भरोसा दिलाया कि विधायक बनने के बाद वे राजसमंद को मार्बल मंडी का दर्जा दिलवाएंग, युवाओं को अपने शहर में उच्च शिक्षा मिले इसलिए यहाँ कॉलेज खुलवाएंगे और हमेशा प्रयत्नरत रहेंगे की बाहरी लोगों से ज्यादा स्थानीय लोगों को उनके शहर में ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। भाटी ने कहा कि राजसमंद झील यहाँ के जीवन और खूबसूरती से जुड़ी है, यह हमेशा भरी रहे इसलिए जमीनी स्तर पर मास्टर प्लान तैयार करवा इस पर काम करवाया जाएगा।

सुबह भाटी 10.30 बजे द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन कर वे मुखर्जी चौराहा पहुंचे और रैली की शुरुआत की। मुखर्जी चौराहे से भारी समर्थन के साथ मैन चौपाटी, बजाज जन चक्की होते हुए पौने 2 बजे तक पुरानी कलेक्ट्री पहुंचे। यहाँ से 2 बजे वे कलेक्ट्री गए और नामांकन दाखिल किया।

जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए भाटी ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि आपके समर्थन के कारण ही मुझे कांग्रेस पार्टी ने विधायक बनने का मौका दिया है। जैसे आप जनता के समर्थन से मुझे टिकट मिला है, वैसे ही मुझे भारी बहुमत के साथ विजयी बनाना। जनसभा में भाटी ने वर्तमान विधायक किरण माहेश्वरी पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 वर्षो में उन्होंने राजसमन्द के लिए कुछ नहीं किया।  भाटी ने जनता के सामने अपना विज़न रखा। भाटी ने कहा कि वे दस वर्षों तक लोगों के बीच रहे है और हर परिस्थिति में उनके दर्द को महसूस किया है। ऐसे में वे समझते है कि वर्तमान परिदृश्य में राजसमन्द को किन किन क्षेत्रो में विकास की जरूरत है औऱ यह कैसे हो सकता है इसके रास्ते भी पता है।

एक मंच पर दिखे दावेदार और प्रत्याशी

भाटी की रैली और जनसभा में कांग्रेस के वे पदाधिकारी भी दिखे जिन्होंने टिकट की दावेदारी की थी। ऐसे में भाटी के नाम को लेकर कहीं भी गुटबाजी नहीं दिखी। भाटी ने कहा मैं अकेला चुनाव नहीं लड़ रहा हु, कांग्रेस के हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है, मुझे तो बस एक चेहरा बनाया गया है। हम सभी एक साथ है, कहीं कोई गुटबाजी नहीं है।

रैली और जनसभा में पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत, मदनलाल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, पूर्व उपजिला प्रमुख रघुवीर सिंह राठौड़, पीसीसी सचिव नारायण सिंह बड़ौली, नगर अध्यक्ष बहादुर सिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमावत, पूर्व प्रधान पीसीसी सदस्य गुण सागर कानावत, पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़ सदस्य, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, बीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रेलमंगरा सुंदर लाल कुमावत,  दिनेश बाबेल, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस दिग्विजय सिंह राठौड़, नानालाल सार्दुल, सत्यनारायण पालीवाल, पार्षद पापू बेगम सहित 10 हजार से ज्यादा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .