
15 नवम्बर को कांग्रेस ने पहली सूची जारी की थी, इसमे मावली प्रत्याशी लाल सिंह झाला को घोषित किया था। इसके बाद से प्रमुख दावेदार और पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी ने विरोध शुरू कर दिया था। विरोध से बचने के लिए कांग्रेस ने रविवार रात इस सीट से प्रत्याशी को बदल दिया। पुष्कर लाल डांगी की मांग मानते हुए पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया।
दिन में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर नए प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। बीकानेर पश्चिम से यशपाल गहलोत का टिकट काट बीडी कल्ला को टिकट दी थी और यशपाल गहलोत को बीकानेर पूर्व का प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं उदयपुर की मावली सीट पर प्रत्याशी घोषित लाल सिंह झाला की कांग्रेस ने टिकट काट दी, लेकिन नयी सीट की घोषणा नहीं की। इससे झाला समर्थकों में निराशा छा गयी है।
नामांकन वापस लेना पड़ेगा
लाल सिंह झाला ने प्रत्याशी घोषित होने के बाद शनिवार को ही मावली सीट से नामांकन दाखिल किया था। अब वे हाई कमान की बात को समझते है तो उन्हें नामांकन वापस लेना होगा या पार्टी चिन्ह नहीं मिलने पर निर्वाचन आयोग खुद नामांकन खारिज कर देगा।


