
खास बात है कि पैडल टू जंगल सीजन 2 में बेंगलुरु, मेंगलुरु, दिल्ली, गुजरात सहित राजस्थान के जयपुर, कोटा सहित अन्य शहरों के साइकिलिस्ट और साइकिलिंग में महारथ हासिल करने वाले हिस्सा ले रहे हैं।
सीसीएफ वाइल्ड लाइफ राहुल भटनागर ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आ रहे 70 साइकिलिस्ट की बुकिंग हो चुकी है। वन विभाग यह टूर ‘ली टूर डे इंडिया’ कंपनी के साथ ऑर्गेनाइज कर रहा है। विभाग उदयपुर के साइकिलिस्ट क्लब से अपील करता है कि वे भी इसमें हिस्सा ले।
तीन दिन के इस टूर की शुरुआत बागदड़ा नेचर पार्क से होगी। इस वर्ष इस टूर में 100 साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। पहले दिन सभी साइकिलिंग करते हुए जयसमंद पहुंचेंगे। जयसमंद पाल पर रात को पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अगले दिन सभी विभिन्न वन क्षेत्रों और गांव से होते हुए जगत की ओर जाएंगे। तीसरे दिन सीतामाता अभयारण्य में टूर का समापन होगा। टूर में प्रति साइकिलिस्ट 9000 रुपये शुल्क है। इसमे उसका तीन के सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। अगर वह अपनी साईकल साथ लेकर आता है तो यह शुल्क 8000 रुपये है।


