उदयपुर/सराड़ा. विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग का निगरानी दल राजनीतिक पार्टियों में हो रही हलचल सहित बाजार में भी निगरानी कर रहा है। इसी के तहत निगरानी दल ने शुक्रवार को सराड़ा क्षेत्र में दबिश देकर एक होटल-ढाबे से अवैध रूप से बिकने के लिए रखी शराब जब्त की।शुक्रवार को सराड़़ा़ तहसीलदार, विकास अधिकारी विशाल छीपा मय टीम सराड़़ा़ से परसाद की ओर गश्त देने निकले थे। टीम ने बीच रास्ते मेंं चावण्ड से कातनवाडा मोड़़ पर स्थित होटल पर कई मोटरसाईकिल सवार आते जाते देखे। संदेह होने पर अधिकारी ने अन्दर जा कर देखा तो अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए होटल से 21 बोतल बीयर,एमसी की 3 बोतल ,रॉयल स्टेग के 14 क्वाटर,एमसीडी की 8,जीन की 2 ,एनटीकुटी की 5, मेक्डोवेल की 3, आॅॅॅॅफिसर चाॅॅॅइस 4,ब्लेण्डर प्राइड के 7 क्वाटर मौके से जब्त कर सराड़़ा़ थाने मेंं जमा कराए और होटल-ढाबा संचालक पर कार्यवाही की।

