कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की।

कांग्रेस ने 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस मेवाड़ की भीम सीट से सुदर्शन सिंह रावत, बड़ी सादड़ी से प्रकाश चौधरी,बेगूं सीट से राजेन्द्र सिंह बिधुड़ी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार रही है। वहीं भाजपा ने तीसरी सूची में आठ प्रत्याशियों के नाम की ही घोषणा की है।
वसुंधरा ने भरा नामांकन, सामने लड़ेंगे मानवेन्द्र
कांग्रेस सूची के अनुसार झालरापाटन सीट ने मानवेन्द्र सिंह चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर चुनावी मुकाबला रोचक होने वाला है, क्यों कि इस सीट से ही भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खड़ी हुई हैं और शनिवार को उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया।


