AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

कटारिया, मीणा की नामांकन की जनसभा सड़क के बीच हुई : जाम से जनता परेशान

arln-admin by arln-admin
November 15, 2018
Reading Time: 1 min read
कटारिया, मीणा की नामांकन की जनसभा सड़क के बीच हुई : जाम से जनता परेशान


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
कटारिया के लिए शक्ति प्रदर्शन करने युवा मोर्चा ने किया रास्ता जाम।
व्यस्ततम आमरोड पर जनसभा आचार संहिता का उल्लंघन है या नहीं? निर्वाचन आयोग निर्णय करे।

उदयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों की नामांकन रैलियां आम जनता के लिए जगह जगह जाम और परेशानी का सबब बन गयी है। गुरुवार को मुहूर्त पर नामांकन भरने के लिए शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा टाउन हॉल प्रांगण पहुंचे। बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। कलेक्ट्री पहुंच कर कटारिया ने एडीएम और फूल सिंह मीणा ने एसडीएम को नामांकन पर्चा भर कर दाखिल किया।

इस दौरान कटारिया के लिए शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ में भाजपा युवा मोर्चा ने देहली गेट से सूरजपोल का पूरा रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल ट्रैफीक डाइवर्ट कर वाहनों को निकाला। इसके बाद कटारिया की जनसभा बापूबाजार मुख्य मार्ग पर हुई, इससे पुलिस को मजबूरी में बापूबाजार को बैंक तिराहा से फिश कट तक बन्द करना पड़ा। पुलिस ने यहां भी ट्रैफिक डायवर्ट तो किया, लेकिन सड़क पर हुई जनसभा से आमजनता को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

सवाल यह है कि जनता के जनप्रतिनिधि चुनने के लिए हो रहे चुनाव में हर समय सबसे ज्यादा जनता को ही परेशान होना पड़ रहा है। शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क पर मार्ग ब्लॉक कर जनसभा करना कितना उचित है ये तो जनता और पुलिस प्रशासन ही तय कर सकती है। 

Tags: #कटारिया#नामांकन भरा#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .