केंद्र में भाजपा को हारने के लिए महागठबंधन की तैयारी, 22 को विपक्ष का महामंथन



राजस्थान और देश में चुनावी माहौल गई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। राज्यों में हो रहे चुनावों के बीच हर दिन केंद्र की राजनीति के समीकरण बदल रहे हैं। मोदी सरकार को घेरने और भाजपा को चुनावी मैदान में पटखनी देने के लिए तमाम पार्टियों के नेता संवाद कायम करने में जुटे हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में मुलाकात की। इसे कांग्रेस और टीडीपी के बीच बन रहे नए समीकरण के रूप में भी देखा जा रहा है।

नायडू ने घोषणा की कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा विरोधी मोर्चा बनाए जाने पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों के नेता 22 नवंबर को दिल्ली में एकत्र होंगे। नायडू लगातार विपक्षी दलों से मिलकर भाजपा विरोधी मोर्चे की संभावना का माहौल बनाने की कवायद कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसमें नायडू कांग्रेस की मदद कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस उनका साथ चाहती है। इससे पहले नायडू एनडीए का हिस्सा थे, लेकिन आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर सरकार से अलग हो गए थे।

error: Copy content not allowed