कोर्ट ने 1 से 3 नवंबर दी थी तारीख पेशी।

गौरतलब है कि कोर्ट ने चीफ आईओ के बयानों की तारीख 1 से 3 नवंबर को दी थी। इनसे पहले कोर्ट ने सोहराबुद्दीन के भाई रूबाबुद्दीन, शाहनवाजुद्दीन, साथी आजम और तुलसी की मां नर्मदा देवी सहित कुछ अन्य गवाहों के बयानों की तारीख दी थी। लेकिन ये सभी अपनी तारीख पर कोर्ट नहीं पहुंचे। आमतौर पर किसी केस में चीफ आईओ के बयान अभियोजन पक्ष के सभी गवाहों और अनुसंधान अधिकारियों के बयान होने के बाद ही होते हैं, ऐसे में इस केस में चीफ आईओ के बयान कब होंगे, यह दीपावली के बाद आने वाली अगली तारीख पेशियों पर तय होगा।
3 नवंबर आजम और 12 नवंबर नर्मदा देवी की तारीख
कोर्ट ने आजम के बयानों की तारीख 3 नवंबर दी है, आजम अभी उदयपुर सेंट्रल जेल में हैं। पिछली तारीखों पर नहीं आने पर नर्मदा देवी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है और अगली तारीख 12 नवंबर दी है। उज्जैन पुलिस ने पिछली पेशी पर ही कोर्ट को जवाब भेजा था कि नर्मदा देवी के घर पर ताला लगा हुआ है, वह घर पर नहीं हैं।


