AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

दंतेवाड़ा में माओवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़, फोटो जर्नलिस्ट सहित दो जवान शहीद

arln-admin by arln-admin
October 30, 2018
Reading Time: 1 min read
दंतेवाड़ा में माओवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़, फोटो जर्नलिस्ट सहित दो जवान शहीद


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में विधानसभा चुनाव का विरोध कर रहे माओवादियों और पुलिस के बीच मंगलवार को हुइ मुठभेंड़ में दो जवान और एक फोटो जर्नलिस्ट की गोली लगने से मौत हो गई। फोटो जर्नलिस्ट अच्युदानंद कवरेज के लिए गए थे, इस दौरान मुठभेड़ में उनके गोली लग गई। घटना की सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के निलवाया क्षेत्र में थाना अरनपुर से पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए निकली थी। माओवादियों के एंबुश की चपेट में आने से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में उप निरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह, सहायक आरक्षक मंगलू और कैमरा मैन अच्युदानंद शहीद हो गए। कैमरा मैन डीडी न्यूज के फोटोजर्नलिस्ट बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ में आरक्षक विष्णु नेताम और सहायक आरक्षक राकेष गौतम घायल हुए हैं।

बीजेपी का बहिष्कार करने की लोगों को दे रहे चेतावनी

चुनाव से पहले राज्य में नक्सली काफी सक्रिय हो गए हैं। बस्तर इलाके में नक्सली पोस्टरों और मीटिंगों के जरिए चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी का बहिष्कार करने के लिए लोगों को कह रहे हैं और बीजेपी का सपोर्ट करने वालों को चेतावनी दी जा रही है।

नक्सलियों ने दूर-दराज जंगलों में लगे पोस्टरों पर लिखा है कि ” बायकॉट फेक छत्तीसगढ़ चुनाव “।
दूसरा पोस्टर में ग्रामीणों से कहा गया है कि कि ” कॉर्पोरेट ऐंड हिंदू फासिस्ट” बीजेपी का बहिष्कार करो और दूसरी राजनीतिक पार्टियों को जन अदालत में खड़ा करो। इन पोस्टरों को सीपीआई (माओवादी) ने जारी किया है।

Tags: dantewada

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .