AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

नाई में पड़ोसी ने रिश्तेदार महिला और उसकी बेटी पर हमला कर हाथ काटा

arln-admin by arln-admin
October 30, 2018
Reading Time: 1 min read
नाई में पड़ोसी ने रिश्तेदार महिला और उसकी बेटी पर हमला कर हाथ काटा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
युवती की हालत गंभीर।

उदयपुर। शहर से सटे नाई गांव में सोमवार शाम पड़ोसी रिश्तेदार टील सिंह ने एक महिला और उसकी बेटी पर हमला कर उनके हाथ काट दिए। हमले से मां-बेटी गंभीर घायल हो गईं, जिन्हें एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

थानेदार भगवती लाल ने बताया कि नाई निवासी आरोपी टील सिंह और उसके बेटे प्रभु सिंह को फिलहाल सीआरपीसी की धारा 151 के तहत शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। टील सिंह को अब रिष्तेदार महिला-बेटी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा। हमले में घायल पूजा पुत्री दलपत सिंह और पुष्पा पत्नी दलपत सिंह का उपचार चल रहा है।

टील सिंह और दलपत सिंह एक दूसरे के पड़ोसी और रिश्तेदार हैं। इनके बीच पिछले लंबे समय से एक जमीन में बाड़े को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते एक-डेढ़ महीने पहले भी इनके बीच मामले दर्ज हुए थे। सोमवार शाम को दलपत सिंह की पत्नी पुष्पा और बेटी पूजा घर के बाहर बैठी थीं। तभी बाहर टील सिंह मिल गया, उसने इन दोनों के साथ झगड़ा और गालीगलौज शुरू कर दी। टील सिंह पुष्पा का रिश्ते में काकिया ससुर लगता है, इस पर पुष्पा ने गालीगलौज का विरोध किया, तो गुस्से में आकर टील सिंह घर के अंदर से धारदार हथियार कूंट लेकर आया और पुष्पा के गले पर वार किया। पुष्पा ने गर्दन बचाने के लिए हाथ बीच में लगाया, इससे उसका हाथ कलाई से पूरा कट गया। मां को देख बचाने के लिए बेटी पूजा आई तो उस पर भी टील सिंह ने कूंट से वार किया और उसका भी हाथ काट दिया।

क्षेत्र में मौजूद एक महिला और अन्य लोग घायल मां-बेटी को नाई थाने लेकर पहुंचे, वहां पहुंचते ही अत्यधिक रक्सस्त्राव से पूजा बेहोश हो गई, पुलिस ने दोनों मां-बेटी की गंभीर हालत देख उन्हें तत्काल नाई स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल रैफर कर दिया। मंगलवार सुबह पूजा का ऑपरेशन हुआ। दोनों मां-बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर इस हमले के बाद टील सिंह और उसके बेटे प्रभु गांव में दबदबा बनाने के लिए दलपत के घर के बाहर पहुंचे और अभद्र भाषा का उपयोग कर उत्पात मचाने लगे। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

Tags: Nai police station udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .