AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

भाजपा के अच्छे दिन हुए रिज़र्व : जावड़ेकर ने दिया नया नारा

arln-admin by arln-admin
October 27, 2018
Reading Time: 1 min read
भाजपा के अच्छे दिन हुए रिज़र्व : जावड़ेकर ने दिया नया नारा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा अच्छे दिन का नारा रिज़र्व रखा है।

उदयपुर। विधानसभा चुनावों की तैयारियों का निरीक्षण करने और 8 विधानसभा सीटों की स्थिति का जायजा लेने आये केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अच्छे दिन का नारा रिज़र्व रखा है। अभी हम नए नारे के साथ लोगों के पास जाएंगे।

राफेल और सीबीआई पर बिना पूछे ही दी सफाई

जावड़ेकर ने राफेल के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए राफेल राफेल कर रहे है, राहुल को तो नींद में भी राफेल ही दिखती होगी। मैं राहुल से पूछता हूं कि कांग्रेस के समय जितने रक्षा सौदे हुए सभी मे बिचौलिए क्यों थे। राफेल की डील भारत सरकार और फ्रांस सरकार के बीच हुई है। इसमें बिचौलिया नहीं है। सीबीआई के अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद पर जावड़ेकर ने कहा कि डायरेक्टर को छुट्टी पर भेजा है हटाया नहीं है।

प्रेस वार्ता में जावड़ेकर के साथ गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, सांसद अर्जुनलाल मीणा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हम जनता से हमारे कामों की रिसिप्ट मांग रहे हैं

जावड़ेकर ने कहा कि हम जनता से हमारे कामों की रिसिप्ट वोट के रूप में मांग रहे है। योजनाएं गिनाते हुए जावड़ेकर ने कहा हमारी सरकार ने जनता के लिए कई काम किये है, जनता हमें अब इन कामो की रिसिप्ट दे दे।

31 को बाइक रैली और 2 से 4 होगा महा जनसंपर्क

जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज कार्यकर्ताओं की तैयारियों की बैठक ली है। 31 अक्टूबर को राज्य में युवा मोर्चा की ओर से कार्यकर्ता सभी मंडलों में बाइक रैली निकालेंगे। हर रैली में 100 से 150 कार्यकर्ता बाइक पर घूमेंगे और भाजपा ने नारों के साथ जनता के बीच जाएंगे।

2, 3 और 4 अक्टूबर को महा जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री से लेकर सभी जनप्रतिनिधी जनता से संपर्क करेंगे और उनके कार्यकाल में हुए कार्यो का ब्यौरा देंगे।

5 राज्यों की व्यूह रचना तैयार की है

मोदी के आने वाले दिनों में उदयपुर दौरा होने की संभावना पर जावड़ेकर ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव हैं। सबकी व्यूह रचना तैयार की गई है। सबसे पहले छत्तीसगढ़ में चुनाव होंगे तो वहाँ मोदी जी पहले जाएंगे। सबसे आखिरी में राजस्थान में हैं तो यहां भी मोदी और राजनाथ सिंह दोनों की सभाएं होंगी।

राहुल की पसंद सचिन हैं

जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल की पसंद सचिन पायलट हैं। लेकिन उन्हें भरोसा नहीं है कि उनको मुख्यमंत्री का चेहरा बताकर जीता जा सकता है, इसलिए कांग्रेस ने अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा ही घोषित नहीं किया है। हालांकि उन्होंने भी मुख्य मंत्री चुनने के लिए वही तरीका सही बताया जो कांग्रेस ने घोषित किया है। प्रेस वार्ता में उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने कहा है कि मुख्यमंत्री का चेहरा सरकार बनने पर विधायक चुनेंगे। लेकिन आपने तो विधायकों की मर्जी जाने बगैर मुख्यमन्त्री का चेहरा वसुंधरा राजे को बनाया है। इस पर जावड़ेकर ने कहा कि सरकार बनने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे जिसे विधायक बनाएंगे। चेहरा थोपा नहीं जाएगा। 

जावड़ेकर की इस बात से लगता है कि भाजपा सरकार बन भी जाती है तो वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री शायद ही बन पाएं।

Tags: prakash javdekarभाजपा कार्यक्रम

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .