प्रिंसीपल के रिश्वत लेते पकड़े जाने से आहत हैं जिला शिक्षा अधिकारी।
उदयपुर। जिले में एक दिन पहले ही सलूंबर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसीपल के ठेकेदार से 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़े जाने से शिक्षा निदेशालय में काफी चर्चा रही। इस मामले से आहत हुए जिला शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड़ ने गुरूवार को जिले के सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पीईईओ और संस्था प्रधानों को नसीहतभरा संदेश जारी किया है।
संदेश में डीईओ ने नसीहत दी है कि कुछ दिनों से घटित घटनाओं के कारण विभाग के अधिकारियों की छवि खराब हो रही है। इससे मैं आहत महसूस कर रहा हूं। सभी साथी ध्यान रखें, अपने कार्य को पारदर्शी बनाने के साथ ईमानदारी का परिचय दें।