200 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे भाजपा के नुक्कड़ नाटक, तीन सदस्यीय कमेटी गठित।

विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा प्रचार के नए तरीके अपना रही है। टवीटर, फेसबुक, वॉटसएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के प्रचार के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बडी फौज तैयार की है। सोशल मीडिया के अलावा भाजपा आम वोटर तक अपना संदेश भिजवाने के लिए स्ट्रीट प्ले कैम्पेन की तैयार कर रही है। स्ट्रीट प्लेन कैम्पन के लिए राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के चेयरमेन और पूर्व पार्षद अशोक पंडया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कमेटी के सदस्यों ने स्ट्रीट प्ले टीम का डेमो देखा है। विभिन्न टीमों ने भामाशाह योजना, उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना, अन्नपूर्णा किचन योजना और अन्य योजनाओं पर प्ले किया।
शहरभर के विभिन्न कलाकारों की करीब 20 टीम गत दिनों भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंची थीं। टीम के सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर प्ले करके दिखाया गया। पंडया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान स्ट्रीट प्ले के माध्यम से भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार ने बहुत अच्छी योजनाएं शुरू की है। कलाकार प्रदेशभर में घूम कर जनता को भाजपा को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही हम जनता को कांग्रेस के कारनामों की जानकारी भी देंगे। दिवाली के बाद स्ट्रीट प्ले की 200 टीम प्रदेशभर में उतारी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक टीम होगी। कुछ विधानसभा क्षेत्र में दो टीम भी होगी। हमने कुछ टीम चिन्हित कर ली है।


