AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

बाड़मेर में महिला ने तीन मासूमों को कुंड में फेंका, खुद भी कूदी, चारों की मौत।

arln-admin by arln-admin
October 20, 2018
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जीएनएस, बाडमेर. प्रदेशभर में सुसाइड कैपिटल के नाम से कुख्यात हो चुके भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले से एक बार फिर एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. बाड़मेर शहर के सदर थाना इलाके में एक मां ने अपने तीन मासूम बेटों को पानी के कुंड में धकेलने के बाद खुद भी उसमें कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुंड से बाहर निकलवाया. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार घटना बाड़मेर शहर के सदर थाना इलाके के सनावड़ा गांव के पास सियागपुरा ढाणी में हुई. सियागपुरा निवासी रामाराम की पत्नी हीरो देवी ने अपने तीन बच्चों धर्माराम, हरीश और भगवानाराम को शुक्रवार देर रात घर के आगे बने कुंड में धकेल दिया. बाद खुद ने भी कुंड में छलांग लगा दी, जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई. घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था. महिला का सबसे बड़ा बेटा पांच साल का था.

पीहर पक्ष के लोग आने के बाद होगा शवों का पोस्टमार्टम

कुछ देर बाद घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को कुंड से बाहर निकलवाया. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पीहर पक्ष को सूचित कर दिया है. पीहर पक्ष के लोग आने के बाद शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ लग गई. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .