AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

पुलिस हिरासत में रावण, कोर्ट से लेनी होगी जमानत

arln-admin by arln-admin
October 20, 2018
Reading Time: 1 min read
पुलिस हिरासत में रावण, कोर्ट से लेनी होगी जमानत


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जीएनएस, नई दिल्ली।
दिल्ली में दशहरे की रात रावण का पुतला जब्त कर लिया गया। दिल्ली पुलिस पुतले को जब्त कर अपने साथ थाने ले आई। ये घटना पूर्वी दिल्ली में देर रात की है। यहां कुछ लोग रावण दहन की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों को पुतला दहन की मंजूरी नहीं मिली थी। इसलिए इन्हें मौके पर जाकर रोका गया। समझाने के बावजूद विवाद बढ़ने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि पुतले को लेकर कोर्ट के निर्देश पर ही जमानत मिल सकेगी।

सुख विहार तिकोना पार्क रोड स्थित सामुदायिक भवन के पास 40 फुट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाने वाला था। फ्रेंडस यूनियन रामलीला ड्रामेटिक क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्य मार्ग पर ये पुतला खड़ा किया गया था। इनका कहना है कि हर वर्ष पार्क में रामलीला होने के बाद अबकी बार पुलिस ने मंजूरी नहीं दी थी। यही वजह थी कि लोगों ने सड़क किनारे का सहारा लिया।

पुलिस का कहना है कि मुख्य मार्ग पर पुतला दहन की मंजूरी नहीं दी जा सकती। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए पुलिस ने पुतले को जब्त किया है। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने तो पुतले को कब्जे में ले लिया। इस घटना को लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने मांग की है कि पुलिस ने पुतला नहीं दिया तो उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के निर्देश पर ही अब पुतले को छोड़ा जाएगा।

Tags: delhirawan dahan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .