उदयपुर के हिरणमगरी का मामला।
आरोपी गिरफ्तार।

मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।एडिशनल एसपी पारसमल जैन ने बताया कि आरोपी धामधर आमली फला निवासी झमकलाल उर्फ झमकिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची की घर से कुछ दूर स्थित माँ खेत पर काम कर रही थी, पिता मजदूरी पर गया था। बच्ची घर पर अकेली थी और आंगन में खेल रही थी। तभी क्षेत्र का ही एक दरिंदा वहां से गुजरा, बच्ची को अकेला पाकर वह बच्ची का मुंह दबा कर झाड़ियों की तरफ ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की। आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालात में छोड़ वहां से फ़रार हो गया। जब मां घर लौटी और बच्ची को घर पर नहीं पाया तो उसकी तलाश की। बच्ची झाड़ियों में लहूलुहान हालात में मिली।
बच्ची को देख एक बरगी मां चीख उठी औऱ उसे तत्काल परिचितों और पड़ोसियों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया, पति और पुलिस को सूचना दी। इस घटना को सुनकर गांव में सभी स्तब्ध रह गए।
पुलिस ने आसपास पूछताछ कर आरोपी की पड़ताल औऱ तलाश शुरू की। पड़ताल में झमकलाल का बच्ची के घर के पास देखा जाना सामने आया। आरोपी झमकलाल को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने बच्ची से दुष्कर्म करना कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

