AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

घरों में चोरियां करने वाले गिरोह का शातिर बदमाश गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
October 15, 2018
Reading Time: 1 min read
घरों में चोरियां करने वाले गिरोह का शातिर बदमाश गिरफ्तार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। गोवर्धन विलास पुलिस ने सोमवार को घरों में चोरियां करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश को गोवर्धन सागर की पाल के पास गिरफ्तार किया है। बदमाश ने पूछताछ में सात चोरियां कबूल की हैं। बदमाश दिन में कॉलोनियों में घूम कर रैकी करता था और रात का चोरिया करता था।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी, चुंगी नाका निवासी रोहित पुत्र रमेश कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। रोहित ने सात चोरियां और नकबजनी कबूल की है। आरोपी ने कबूला है वह आकाश पुत्र बाबूलाल कालबेलिया और शोएब खान के साथ गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी चोरी करने के बाद महंगे शौक पूरे करते थे और शराब पार्टी, मौज-मस्ती में पैसे खर्च कर देते थे।

आकाश कालबेलिया के खिलाफ 8 प्रकरण, रोहित के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज हैं। दोनों की जेल में दोस्ती हुई थी। जेल से बाहर आकर दोनों ने गैंग बनाई और वारदातें करना शुरू कर दिया। गिरोह के खुलासे में एसआई धूल सिंह, हेडकांस्टेबल मदन सिंह, कांस्टेबल रामस्वरूप, अशोक, राकेश, जामवंत, रामस्वरूप, राजेन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

ये वारदातें कबूलीं 

: 3 अक्टूबर को शोएब के साथ गोवर्धन विलास में स्वर्ण जयंती पार्क के बाहर से बाइक चोरी की थी।

: 3 अक्टूबर को ही चोरी की बाइक से दक्षिणी विस्तार योजना बलिचा पहुंचे और रात को मकान की खिडकी की जाली तोडकर सोने-चांदी जेवर और नकद चोरी कर ले गए थे।

: 12 अगस्त को सेक्टर 14 के 1 बट्टा के मकान से सोने-चांदी के जेवर और ब्लड प्रेशर नापने की मशीन चोरी की।

: 15 दिन पूर्व सेक्टर 14 के 2 बट्टा में गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मुर्ति, एवं अन्य चांदी का सामन चोरी किया।

: 25 दिन पूर्व सेक्टर 14 के एस-2 में घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की।

: 20 दिन पुर्व सेक्टर 14 के एस-2 शिव नगर में मकान से महिला का पर्स चुराना।

: 15 दिन पूर्व एकलव्य कालोनी, अम्बामाता की कालबेलिया बस्ती स्थित मकान से नकद, जेवर चुराना।

Tags: gangtheft

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .