AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

सीआईएसएफ के जवान ने उदयपुर में की खुदकुशी : झांसी में पत्नी और बच्चों की हत्या कर फरार था

arln-admin by arln-admin
October 14, 2018
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। उदियापोल पर नयी सौ फीट रोड से निकलती रेलवे लाइन के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर सीआईएसएफ के जवान गांवड़ी, मानपुर थाना दौसा निवासी शेर सिंह गुर्जर पुत्र हरवंष गुर्जर ने खुदकुशी कर ली। जवान 2 अक्टूबर को झांसी में पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर फरार चल रहा था और यूपी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सूरजपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि सुबह पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ था। पड़ताल करने पर मृतक की पहचान सीआईएसएफ के जवान शेर सिंह नाम से हुई। शव को मोरचरी रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा।

शेर सिंह झांसी स्थित परीक्षा थर्मल पावर प्लांट पर तैनात था। 2 अक्टूबर को उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गया था। वह तनाव में था। पत्नी और दो बच्चों की हत्या के घटना स्थल से बरामद सुसाइड नोट शेर सिंह ने अपने आला अधिकारियों को घटना के लिए जिम्मेदार बताया था। झांसी में इसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है और झांसी पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। शेर सिंह भागता हुआ इधर-उधर भाग रहा था और उसने रविवार तड़के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .