
यह खौफनाक वारदात बुधवार रात को जोधपुर के राईकाबाग रेलवे स्टेशनपर गाड़ी का इंतजार कर रहे मध्य प्रदेश निवासी एक परिवार के साथ घटित हुई. इस परिवार की मात्र तीन साल की मासूम को स्टेशन से एक दरिंदा उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. मासूम के गायब होते ही परिजनों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी. इस पुलिस ने मासूम को ढूंढना शुरू किया. थोड़ी देर बाद रेलवे स्टेशन के पास ही झाड़ियों में पुलिस को मासूम की आवाज सुनाई दी. पुलिस वहां पहुंची तो वहशी मासूम से दरंदगी कर रहा था. पुलिस ने दुष्कर्मी को रंगे हाथों पकड़ लिया और लहुलुहान मासूम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया दुष्कर्मी कैलाशचन्द भील (24) भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है.

