AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

बस में हवाला के 47 लाख रूपए ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा : राशि जब्त

arln-admin by arln-admin
October 10, 2018
Reading Time: 1 min read
बस में हवाला के 47 लाख रूपए ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा : राशि जब्त


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। खेरवाड़ा पुलिस ने बुधवार शाम को ट्रेवल्स की एक बस में बैठे व्यक्ति से 47 लाख रूपए जब्त किए हैं। वह पुलिस को इतनी बड़ी राशि के बारे में कोई भी संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका, ऐसे में यह हवाला की राशि मानी जा रही है। व्यापारी से दो हजार और पांच सौ के नोटों में राशि बरामद हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मजावड़ा, डबोक निवासी वासुदेव पुत्र मदनलाल चौबीसा ऋषभ ट्रेवल्स बस की सिंगल स्लीपर में जा रहा था।  पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली। इस पर खेरवाड़ा पुलिस ने बस को रूकवाया और वासुदेव की तलाशी ली तो उनके पास बैग में इतनी बड़ी राशि बरामद हुई। पुलिस ने इस राशि से संबंधित दस्तावेज या जानकारी चाही तो वे कोई भी संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।

प्रारंभिक पूछताछ में वासुदेव ने बताया कि वह यह रकम उदयपुर के केसरी गोल्ड नामक दुकान के व्यापारी ऋषभ भंडारी के कहने पर मुंबई के मुंबा देवी जवेरी बाजार स्थिति बुलियन की दुकान पर देने जा रहा था। इसके बदले वह वहां से सोने-चांदी के जेवर लेकर उदयपुर लौटता। 

पुलिस ने यह राशि सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर ली है। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और इनकम टैक्स को सूचित किया जाएगा। आयकर विभाग जांच कर अग्रिम कार्यवाही करेगा।

Tags: hawala

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .