उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कानूवाड़ा में मंगलवार रात महिला बबली पत्नी लक्ष्मण की पीट-पीट कर हुई हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपी भाई आशीष, राकेश और मुकेश पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आशीष की कुछ महीने पहले मसारों की ओबरी निवासी युवती से हुई थी। इस युवती का महिला बबली के बेटे अतुल से प्रेम संबंध थे। इस पर अतुल युवती को भगा कर ले गया था। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और पंचों के निर्णय पर युवती को उसके पिता के घर भेज दिया गया। इस बात को लेकरआशीष और अतुल के परिवार में रंजिश चल रही थी। मंगलवार रात आशीष ने अपने दोनों भाई राकेश और मुकेश के साथ अतुल के घर पर हमला बोल दिया। अतुल तो वहां मिला नहीं, लेकिन तीनों भाईयों ने अतुल के पिता लक्ष्मण, मां बबली और भाई सागर को बुरी तरह पीटा। बबली के पेट में लात-घूंसों से वार किए, इससे गंभीर चोटें आने से बबली की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं लक्ष्मण और सागर के भी चोटें आई हैं।

