AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

धरियावाद का रेवेन्यू इंस्पेक्टर 9 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
October 9, 2018
Reading Time: 1 min read
धरियावाद का रेवेन्यू इंस्पेक्टर 9 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। बांसवाड़ा की एसीबी टीम ने मंगलवार को प्रतापगढ़ के धरियावाद में कार्यवाही करते हुए वहां के गिरदावर (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) लक्ष्मीलाल प्रजापत को 9 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरदावर परिवादी से यह राशि भूखंड के नामांतरण खुलवाने की एवज में ले रहा था। उसने इसके 20 हजार रूपए मांगे थे और 11 हजार रूपए पूर्व में ले चुका था।

एसीबी डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि धरियावाद के गिरदावर लक्ष्मीलाल प्रजापत (42) पुत्र बद्रीलाल को नौ हजार रूपए रिश्वत लेते टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी धरियावाद निवासी गोपाल लाल पुत्र लक्ष्मीलाल रैगर का मुंगाणा गांव में कृषि भूखंड है। उसने इसके नामांतरण के लिए धरियावाद तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। नामांतरण खुलवाने की एवज में गिरदावर लक्ष्मीलाल ने परिवादी से 20 हजार रूपए की मांग की। समय से काम हो जाए तो उसने 8 हजार और 3 हजार रूपए कुल 11 हजार रूपए दो किश्तों में लक्ष्मीलाल को दे दिए थे। इसके बावजूद लक्ष्मीलाल पूरी राशि लिए बगैर काम करने को तैयार नहीं था।

परेशान होकर परिवादी ने एसीबी बांसवाड़ा में शिकायत की। शिकायत की पुष्टि होने एसीबी टीम में डीएसपी हेरंब जोशी के नेतृत्व में राजकुमार राणावत, कांस्टेबल गणेश लबाना, रतन सिंह, दशरथ सिह, गणेशप्रसाद और जितेन्द्र सिंह झाला की टीम धरियावाद तहसील कार्यालय पहुंची। तहसील कार्यालय में परिवादी गोपाललाल गिरदावर लक्ष्मीलाल को रूपए देने गया। परिवादी ने लक्ष्मीलाल को जैसे ही रिश्वत राशि के रूपए दिए, एसीबी टीम ने उसे धरदबोचा। एसीबी टीम ने बताया कि लक्ष्मीलाल अपनी नौकरी में यहीं आस-पास ही पदस्थ रहा है। पहले पटवारी था, अब रेवेन्यू इंस्पेक्टर है।

Tags: acbinspectorrevenueरिश्वत

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .