उदयपुर, 09 अक्टूबर. आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर कोई भी रिटर्निंग अधिकारी न तो अवकाश ले सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ सकेगा| इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने आदेश जारी किए हैं| चुनाव तक जिले के समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, अधिकारी, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व कर्मचारी को निर्देशित किया है कि वे बिना अनुमति अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और न ही मुख्यालय छोडेंगे।

