AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

गैर गुजराती श्रमिकों पर हो रहे हमलों से दहशत, पलायन जारी : राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप शुरू

arln-admin by arln-admin
October 9, 2018
Reading Time: 1 min read
गैर गुजराती श्रमिकों पर हो रहे हमलों से दहशत, पलायन जारी : राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप शुरू


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जीएनएस/ अहमदाबाद.  गुजरात में गैर गुजराती, यूपी बिहार के प्रवासियों पर हमले और श्रमिकों का पलायन का सिलसिला जारी है। सोमवार को ही आणंद स्थित अमूल प्लांट में गैर गुजराती श्रमिकों पर हमला हुआ और इसमें सात से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। हमलावरों ने प्रवासियों को राज्य छोड़कर जाने की धमकी दी है। इन क्षेत्रों में राजस्थान और उदयपुर के श्रमिक भी बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं और कुछ ने तो शरण ली हुई है और अधिकतर पलायन कर रहे है।

गुजरात में हिंदीभाषी प्रवासियों पर हो रहे हमलों को देखते हुए सरकार ने राज्य के औद्योगिक इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष महेशसिंह कुशवाह ने दावा किया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के करीब 20 हजार लोग गुजराज से बाहर चले गए हैं।

इस मामले में सियासी आरोप.प्रत्यारोप के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को उनसे लौटने की अपील की। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की। वहीं राज्य सरकार ने प्रवासियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि हमलों के संबंध में 431 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 56 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। वहीं रूपाणी ने दावा किया कि पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है।

इस माहौल ने सियासी रंग भी ले लिया है। जहां राहुल गांधी ने गुजरातियों में इस गुस्से की वजह वहां फैली बेरोजगारी को बताया है और ट्विट किया है कि गुजरात में कई कारखाने, इंडस्टी बंद पड़े हैं, बड़े स्तर पर युवा बेरोजगार है। गरीबी से बड़ी दहषत कोई नहीं होती है। वहीं जदयू के एक नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि गुजरात में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा के लिए उनकी पार्टी दोषी है। उन्होंने कहा कि आपने गुजरात के कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर को बिहार कांग्रेस का सहप्रभारी नियुक्त किया और उनकी सेना ;गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेनाद्ध बिहार के लोगों को गुजरात से बाहर करने में जुटी है।ष्ष् विपक्षी कांग्रेस का नाम लिए बिना प्रदेश के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने कहा कि यह पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि क्या ये ;हमलेद्ध उन लोगों की साजिश है जो 22 साल से गुजरात की सत्ता से बाहर हैं। पुलिस ने हमलों के सिलसिले में ठाकोर सेना के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है और संगठन के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने आरोप लगाया है कि समुदाय के युवकों को फंसाया जा रहा है।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .