AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

जैसलमेर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ करते पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा

arln-admin by arln-admin
October 8, 2018
Reading Time: 1 min read
जैसलमेर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ करते पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

(जीएनएस ). पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर से लगती भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पड़ोसी मुल्क द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. बीएसएफ ने भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते एक पाकिस्तानी घुसपैठियाको पकड़ने में सफलता हासिल की है. बीएसएफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है. अब वहां संयुक्त जांच एजेंसियां पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करेंगी.

जानकारी के अनुसार रविवार देर  रात बबीलयानवाला पोस्ट के निकट पिल्लर संख्या 616 व 617 के बीच से सीमा पार करने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी को 139वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद इकबाल पुत्र खुशीद मोहम्मद बताया. पकड़ा गया घुसपैठिया पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के सियालकोट जिले का रहने वाला है.

572 रुपए की पाकिस्तानी मुद्रा बरामद

बीएसएफ ने उसके पास से 572 रुपए की पाकिस्तानी मुद्रा के अलावा कुछ कपड़े बरामद किए हैं. बीएसएफ ने घुसपैठिए से पूछताछ के बाद उसे रामगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए से संयुक्त एजेन्सियों द्वारा पूछताछ की जाएगी. उल्लेखनीय है भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ की सतर्कता से कई बार घुसपैठिए पकड़े जा चुके हैं.

Tags: pakistanजैसलमेरपाकिस्तानी घुसपैठिया

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .