AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर: जिसको पूरे अनुसंधान में साथ रखा, उसी को बनाया आरोपी

arln-admin by arln-admin
October 3, 2018
Reading Time: 1 min read
सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर : 12 सालों में 11 मुख्य गवाह, पुलिस अधिकारी, जेलर, जज की हो चुकी है मौत….


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस में बुधवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सीबीआई के चीफ आईओ रहे एडिशनल एसपी विनय कुमार के बयान हुए। विनय कुमार और उनकी टीम को 2011 में तुलसी केस का अनुसंधान सौंपा गया था। बचाव पक्ष के वकील गज्जर के पूछने पर विनय कुमार ने बताया कि मामले में सीआईडी के आईओ इस्पेक्टर आरके पटेल को उन्होंने पूरी जांच में सहायक के तौर पर साथ रखा था। हालां कि बाद में सीबीआई ने आरके पटेल को भी मामले में आरोपी बना दिया था।

कोर्ट में विनय कुमार ने बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने अनुंसधान में तुलसी एनकाउंटर संबंधित सीआईडी की जांच रिपोर्ट व दस्तावेज सीआईडी डीआईजी पीएस जवेरिया से लिए थे। एनकाउंटर के समय बने पंचनामों के पंचों, जीआरपी कांस्टेबल, पालनपुर के तत्कालीन डीएसपी मयूर चावड़ा सहित 15-20 लोगों के बयान लिए थे। इनसे संबंधित कई दस्तावेज भी इकट्ठे किए थे। बाद में यह जांच मुझसे सीबीआई अधिकारी संदीप तामकड़े को दे दी गई थी, ऐसे में मैंने अनुसंधान की पूरी रिपोर्ट और समस्त दस्तावेज तामकड़े को सौंप दिए थे। बचाव पक्ष के वकील बिंद्रा के पूछने पर विनय कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ होटल, धर्मशाला स्टाफ के बयान भी लिए थे, कि तुलसी के फरार होने के बाद पुलिस ने होटल, धर्मशालाओं की चेकिंग की थी या नहीं। इनके बयान चार्जशीट का हिस्सा तो हैं, लेकिन इनके बयान कोर्ट में क्यों नहीं हुए, इसकी मुझे जानकारी नहीं है, क्यों कि अनुसंधान सीबीआई के दूसरे अधिकारी को सौंप दिया गया था, तो मैंने समस्त जांच के दस्तावेज उनको सौंप दिए थे।

विनय कुमार ने वीएल सोलंकी के भी लिए थे बयान

गौरतलब है कि विनय कुमार ने सीआईडी के आईओ रहे वीएल सोलंकी के बयान भी लिए थे। वीएल सोलंकी के बयान कोर्ट में 5 अक्टूबर को होने है। पिछले दिनों आई पेशी पर सोलंकी कोर्ट नहीं पहुंचे थे और कोर्ट से निवेदन करते हुए कहा था कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए। इसलिए विनय कुमार वापस बतौर गवाह कोर्ट में आएंगे या नहीं, यह वीएल सोलंकी के 5 अक्टूबर को होने वाले बयानों पर निर्भर करेगा।

Tags: sohrabuddin encounter

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .