फ्लाइट राजकोट से दिल्ली जा रही थी, पायलट की सुझबूझ से यात्री सुरक्षित

आज जब एयर इंडिया की फ्लाइट 496 राजकोट से दिल्ली जा रही थी, तभी रास्ते में पायलट ने देखा कि कार्गो होल्ड में धुआं होने की वार्निंग लाइट जल रही है। उस समय जहाज उदयपुर के ऊपर ही था। पायलट ने तत्काल उदयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए उदयपुर हवाई अड्डे से अनुमति मांगी।
उदयपुर एटीसी ने तुरंत सारे इंतजाम किए और पायलट को उदयपुर हवाई अड्डे पर उतरने की स्वीकृति दे दी। पायलट ने डबोक एयरपोर्ट पर जहाज में बैठे 123 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग की।


