AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

बांसवाड़ा में पुत्र ने मां की हत्या कर, खुद के आत्म हत्या करने का मैसेज पोस्ट किया

arln-admin by arln-admin
September 24, 2018
Reading Time: 1 min read
बांसवाड़ा में पुत्र ने मां की हत्या कर, खुद के आत्म हत्या करने का मैसेज पोस्ट किया


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
पुलिस कर रही शव की तलाश।

उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले के खांदू काॅलोनी में पुत्र के अपनी मां की निमर्म हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बाद युवक ने खुद के माही नदी में कूद कर जान देने की पोस्ट वायरल भी की। पुलिस युवक के मैसेज के अनुसार उसका शव गेमन पुल के पास तलाश कर रही है। हालांकि शव नहीं मिलने से पुलिस ने युवक के मरने की पुष्टि नहीं की है। 

पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा युवक के वाट्स-एप पर वायरल किए मैसेज से हुआ। घटनाक्रम रविवार रात का है। खांदू काॅलोनी निवासी विवेक (18द) पुत्र कांतिलाल पंचाल कल रविवार को गणेश विसर्जन जुलूस में गया था। देर रात विसर्जन के बाद घर पहुंचा। विवेक उसकी मां के साथ ही रहता था। विवेक का बड़ा भाई कुवैत और पिता मध्यप्रदेष में काम करते हैंं। रात को जुलूस से लौटने के बाद उसका मां से किसी बात पर झगड़ा हो गया और इस दौरान विवेक ने मां की हत्या कर दी। रात को ही विवेक ने मां का शव कमरे में छोड़ कर रात करीब साढ़े बारह बजे वाट्स-एप ग्रुप पर मैसेज पोस्ट किया कि “मुझे माफ करना, अलविदा! मम्मी ने झगड़ा किया तो मैंने उसे मार दिया और मैं भी मरने जा रहा हूं। गेमन पुल से मेरी लाश निकाल देना।” इसके बाद युवक ने ग्रुप में कोई पोस्ट नहीं की।

रात ज्यादा होने से उस समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने युवक के सोषल मीडिया पर पोस्ट मैसेज को गंभीरता से लिया। क्षेत्रवासियों ने दरवाजा खोला तो विवेक की मां लहूलुहान मृत हालत में पड़ी हुई थी। यह देखकर सभी के रौंगटे खड़े हो गए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मोरचरी में रखवाकर पुलिस अब विवेक की गेमन पुल के पास पानी में तलाष कर रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर यह भी पता करने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार कल रात ऐसा क्या हुआ था, कि विवेक ने खुद अपने हाथों से मां की हत्या कर दी।

लास्ट लोकेशन गेमन पुल ही

पुलिस ने बताया कि युवक की लास्ट लोकेशन गेमन पुल ही आयी है। ऐसे में यह तो पुष्ट है कि वह रात को यहाँ तक तो आया है। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं है। ऐसे में उसकी पानी मे तलाश की जा रही है। शव मिलने के बाद ही उसके बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

काॅलोनी में फैली सनसनी

घटना की सूचना कुछ ही देर में काॅलोनी और सोषल मीडिया के जरिए बांसवाड़ा में फैल गई। काॅलोनी में इस बात को लेकर सनसनी फैल गई। मृतका के घर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिरकार मां-बेटे के बीच ऐसा क्या झगड़ा हुआ कि बात हत्या और आत्महत्या तक पहुंच गई।

Tags: mothermurder

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .