
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम पारसोली निवासी अशरफ खान है। अशरफ खान पारसौली में अपने दो-तीन दोस्तों के साथ नदी पर मछली पकड़ने गया था। अवैध रूप से मछली पकड़ता देख वहां आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने उसे रोका। इस बात पर युवकों और ग्रामीणों में झड़प शुरू हो गई। देखते-देखते सैंकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए। इस दौरान अशरफ के साथ मौजूद दूसरे युवक तो जान बचाकर वहां से भाग छूटे, लेकिन भीड़ ने अशरफ को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक अशरफ गंभीर रूप से घालय हो चुका था। पुलिस को आता देख ग्रामीण भी चले गए। पुलिस ने अशरफ को गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे उदयपुर के एमबी हाॅस्पिटल रैफर किया गया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


