AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

एडि. एसपी की सास की हत्या कर कच्छा-बनियान गिरोह बदमाशों ने घर में की लूटपाट

arln-admin by arln-admin
September 15, 2018
Reading Time: 1 min read
एडि. एसपी की सास की हत्या कर कच्छा-बनियान गिरोह बदमाशों ने घर में की लूटपाट


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
पौते को रस्सी से बांधा और वृद्धा के गले में पेचकस मार की हत्या।
तीन बदमाश पिस्टल और पेचकस लेकर घुसे थे घर में।

जयपुर के मानसरोवर में भृगु पथ के पॉश कॉलोनी एमएलए क्वार्टर्स के पास स्थित घर मे शुक्रवार देर रात कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने वृद्धा पुष्पा देवी (84) के गले में पेचकस मार हत्या कर दी और घर में लूटपाट कर फरार हो गए।  मृतका एडिशनल एसपी संजीव भटनागर की सास थी। वृद्धा घर मे पौते डॉक्टर हर्षवर्द्धन के साथ घर मे रहती थी।

वारदात की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के बारे में कुछ पता चल सके। प्रारंभिक अनुसंधान में पुलिस ने बताया कि बदमाश नकाबपोश थे। उनके पास पेचकस और पिस्तौल थी। बदमाश घर मे खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे।

पॉश कॉलोनी में हुई इस तरह की वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि हम घरों में भी सुरक्षित नहीं है।

पौते को बांधा और वृद्धा के गले मे मार दिया पेचकस

पुलिस ने बताया कि पुष्पा देवी अपने पौते डॉक्टर हर्षवर्धन के साथ यहाँ रहती थी। रात दोनों अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। तभी रात करीब 3 बजे तीन बदमाश घर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के छोटे गेट को फांद कर अंदर घुसे। बदमाशों ने खिड़की की ग्रिल काटी और घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने घर मे सो रहे हर्षवर्द्धन को रस्सी से बांध दिया। वृद्धा ने बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके गले में पेचकस मार दिया। इससे  वृद्धा ने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर मे जमकर लूटपाट की और जेवर, नकदी और कीमती सामान लूट कर फरार हो गए।

बदमाशों के फरार होने के बाद बमुश्किल हर्षवर्द्धन ने पुलिस को सूचना दी, और दादी को देखा। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पौने दो बजे आईएएस के घर पर बोला था धाबा
https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2018/09/VID-20180915-WA0009.mp4

पुलिस सूत्रों के अनुसार ये बदमाश कॉलोनी में पहले रात करीब पौने दो बजे आईएएस आरसी मीणा के घर मे घुसे थे। आरसी मीणा दिल्ली में पोस्टेड हैं और यहां इस घर में उनका भांजा विजय रहता है। रात को बदमाशों के घुसने की आहट होने पर आईएएस के भांजे ने शोर मचाया था और पुलिस को सूचना कर दी थी। इस पर बदमाश इस घर से फरार हो गए थे।

पुलिस के जाने के बाद घुसे भटनागर की सास के घर में

आईएएस के भांजे की सूचना पर पुलिस रात करीब 2 बजे कॉलोनी में आ गयी थी और करीब 1 घंटा गश्त की। पुलिस के जाने तक बदमाश कॉलोनी में ही छुपे रहे। बदमाशों को पुलिस के चले जाने के तसल्ली हो गयी तो वे दूसरे घर मे घुस गए। यह घर एडिशनल एसपी संजीव भटनागर की सास का था।

Tags: kachcha baniyan gangकच्छा बनियान गिरोहलूट

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .