AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

एएसआई 5000 और कांस्टेबल 1500 रुपए रिश्वत लेता पकड़ा गया

arln-admin by arln-admin
September 13, 2018
Reading Time: 1 min read
एएसआई 5000 और कांस्टेबल 1500 रुपए  रिश्वत लेता पकड़ा गया


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झुंझुनू के मंडेला थाने का एएसआई दारा सिंह गुरुवार को 5000 रुपये रिश्वत लेता पकड़ा गया। एएसआई यह राशि परिवादी से किसी मुकदमें में जब्त गाड़ी जल्द छुड़वाने की एवज में ले रहा था। वहीं सीकर एसीबी ने आबकारी कांस्टेबल भेभा राम को 1500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

सीकर एसीबी अधिकारियों ने बताया कि रिश्वत लेते एएसआई दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गत दिनों परिवादी रघुवीर सिंह ने एसीबी में एएसआई के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। बताया था कि थाने में दर्ज प्रकरण में उसकी गाड़ी जब्त है और गाड़ी जल्द छोड़ने की प्रक्रिया करने के लिए एएसआई रिश्वत मांग रहा है। नहीं देने पर गाड़ी नहीं छुड़वाने की धमकी दे रहा है। एएसआई ने इसके लिए 5 हजार रुपये मांगे थे। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और इसके बाद गुरुवार को उसे रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ लिया।

दारू की बोतल कम दिखाने के ले रहा था पैसे

एसीबी ने बताया कि कांस्टेबल ने राम रतन खगड़िया के होटल पर कार्रवाई की थी। वहां शराब की बोतल कम बताने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर ज्यादा बोतल दिखाकर मुकदमा बनाने की धमकी दे रहा था। एसीबी टीम ने प्रार्थी राम रतन की शिकायत का सत्यापन किया और उसे गुरुवार को 1500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर किया।

Tags: police asi trap

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .