
गुरुदास कामत कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। गुरुदास कामत मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। वह 2014 में मुंबई के नॉर्थ वेस्ट से एक बार और मुंबई नॉर्थ ईस्ट से 4 बार कांग्रेस के सांसद चुने गए थे। वह कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य और ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव भी रहे हैं ।
कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन-दीव का प्रभार भी सौंपा था, लेकिन वर्ष 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था ।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुदास कामत के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत जी के अचानक निधन कांग्रेस परिवार के लिए भारी झटका है । गुरुदास जी ने मुंबई में कांग्रेस पार्टी को खड़ा करने में अपना सहयोग दिया । दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. उनकी आत्मा को शांति मिले ।


