AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

एशियाई खेल (निशानेबाजी) : सौरभ के गोल्ड के साथ भारत ने तीन पदक पर नाम दर्ज कराया

arln-admin by arln-admin
August 21, 2018
Reading Time: 1 min read
एशियाई खेल (निशानेबाजी) : सौरभ के गोल्ड के साथ भारत ने तीन पदक पर नाम दर्ज कराया


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

18वें एशियाई खेलों का तीसरा दिन भारत के लिए निशानेबाजी में बेहद शानदार रहा। भारत ने इस दिन एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ कुल तीन पदक अपने नाम किए।

साल 2015 में निशानेबाजी में कदम रखने वाले सौरभ चौधरी (16 साल) मेरठ निवासी ने भारत के लिए दिन का स्वर्णिम आगाज़ किया । सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता । सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और गोल्ड जीता । सौरभ ने अपने दोनों निशाने जापान के तोमोयुकी मात्सुदा से बेहतर लगाते हुए प्रतिस्पर्धा जीत ली ।

इसी स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219.3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

फाइनल में पहले पांच निशानों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सौरभ दूसरे और अभिषेक चौथे स्थान पर थे। इसके बाद दोनों ने अपने जीत के क्रम को बरकरार रखते हुए शीर्ष-3 खिलाड़ियों में जगह बनाई ।परन्तु यहां एक गलत निशाने की वजह से अभिषेक को  स्वर्ण पदक से हाथ धोना पङा और उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा ।

वहीं भारत के अनुभवी निशानेबाज और पिछले तीन एशियाई खेलों में पदक हासिल करने वाले 37 साल के संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन स्पर्धा में 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया ।

संजीव ने नीलिंग और प्रोन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया । स्टैंडिंग राउंड में हालांकि वह संघर्ष करते हुए दिखे और यही कारण रहा कि वह स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .