AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

प्रदेश में 31 अगस्त को होंगे छात्रसंघ चुनाव

arln-admin by arln-admin
August 20, 2018
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
जोधपुर में गौरव यात्रा के चलते 10 सितंबर को होंगे चुनाव।
जयपुर। राज्य सरकार ने सोमवार को छात्रसंघ  चुनाव 2018 का कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रदेश में दो चरणों में छात्रसंघ चुनाव होंगे। पहले चरण में जोधपुर संभाग को छोडकर प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव 31 अगस्त को होंगे। राजस्थान गौरव यात्रा के कारण जोधपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव  दूसरे चरण में 10 सितम्बर को होंगे। प्रदेशभर के सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव की मतगणना 11 सितम्बर को होगी।
पिछले दो वीक से प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। पिछले सप्ताह छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया था।
हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सोमवार को छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी किया। मुख्यमंत्री की वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा 24 अगस्त से दो सितम्बर तक जोधपुर संभाग में होगी। इसलिए जोधपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव 10 सितम्बर को होंगे। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रशासन को छात्रसंघ चुनाव के दौरान लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की पालना करने के निर्देश दिए है।
विभाग ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप कराए जाएं।
: 23 अगस्त छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत पहले चरण की प्रक्रिया होगी। प्रदेश के सात में से छह संभाग में 23 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव की मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।
: 24 अगस्त को मतदाता सूचियों से सम्बंधित आपत्तियां ली जाएगी और फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
: 25 अगस्त को कैंडिडेट सुबह 10 बजे से अपराहन 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद 25 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियां ली जाएगी।
: 27 अगस्त को वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा और प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
: 31 अगस्त छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा।
Tags: छात्र संगठन चुनावस्टूडेंट इलेक्शन

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .