AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

arln-admin by arln-admin
August 16, 2018
Reading Time: 1 min read
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अस्त हुआ राजनीति का अटल सूरज।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 05.05 बजे निधन हो गया । वे 93 वर्ष के थे। वे 11 जून से एम्स में भर्ती थे। वाजपेयी जी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को जन्मे थे ।

अटलजी को यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन था उनकी सिर्फ एक किडनी काम कर रही थी । बुधवार रात एम्स ने मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि अटल जी की तबीयत पिछले 24 घंटे में काफी खराब हो गई थी। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। गुरुवार सुबह एम्स ने मेडिकल बुलेटिन में कहा कि अटल जी की स्थिति में बेहद नाजुक है। शाम 5.50 बजे एम्स ने मेडिकल बुलेटिन में उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

पिछले दो दिन में अटल जी को देखने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, वाजपेयी के छह दशक तक साथी रहे भाजपा पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण अाडवाणी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, सुरेश प्रभु, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, रामविलास पासवान, डॉ. हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार चौबे, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बसपा प्रमुख मायावती और अमर सिंह एम्स पहुंचे थे ।

2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए वाजपेयी को उनके घर जाकर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था। भारत रत्न से सम्मानित इस सरस्वती पुत्र को सुनकर हर कोई  मंञमुग्ध हो जाता था, खासियत थी कि उनके भाषण की विपक्षी भी तारीफ़ करते थे। वे सिर्फ एक अच्छे नेता ही नहीं, बल्कि बहुत ही अच्छे कवि थे। उनकी कविताए सीधे दिल पर असर छोङती थी।

अटल जी ने 2005 में मुंबई में एक रैली में सक्रिय राजनीति से संयास लेने का ऐलान कर दिया । तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें मौजूदा राजनीति के भीष्म पितामह हैं कहा था ।

वे देश के पहले ऐसे नेता थे जो तीन बार प्रधानमंत्री बने। वाजपेयी सबसे पहले 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। दूसरी बार वे 1998 में 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने। 13 अक्टूबर 1999 को वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस बार उन्होंने 2004 तक अपना कार्यकाल पूरा किया ।

अटल जी का पार्थिव शरीर एम्स से घर ले जाया गया है । कल दोपहर 1.30 बजे  बीजेपी मुख्यालय से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी जी की अंतिम याञा निकाली जायेगी ।


Tags: अटल बिहारी वाजपेयी

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .