डॉक्यूमेंट्स एग्जामिनर ने दिए बयान
सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस में गुरुवार को मुंबई में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में असिस्टेंट गवर्नमेंट एग्जामिनर आरबी भौंसले के बयान हुए। इन्होंने खाली कागजों पर हुए तुलसी के हस्ताक्षरों की जांच की थी, जो सीबीआई ने तुलसी के भाई पवन प्रजापति से प्राप्त किए थे।
आरबी भौंसले ने कोर्ट को बताया कि वे हैदराबाद के गवर्नमेंट एग्जामिनर ऑफ क्वेश्चन्ड डॉक्यूमेंट्स (जीईक्यूडी) में असिस्टेंट गवर्नमेंट एग्जामिनर थे। सीबीआई ने तुलसी के हस्ताक्षरशुदा खाली कागजों पर हुए हस्ताक्षर की जांच करवाई थी, यह हस्ताक्षर तुलसी के ही हैं, इसके लिए सीबीआई ने तुलसी के उसकी हिस्ट्रीशीट और जेल रिकॉर्ड में लिए गए हस्ताक्षर बतौर मानक दिए थे। जांच में पाया गया कि खाली कागजों पर हुए हस्ताक्षर जेल रिकॉर्ड में तुलसी के हस्ताक्षर से मिलान खाते हैं, ऐसे में यह तुलसी के हस्ताक्षर ही हैं। क्रॉस क्वेश्चनिंग में बचाव पक्ष के वकील के पूछने पर आरबी भौंसले ने बताया कि हस्ताक्षरों में जो वेरिएशन दिख रहा है, वह प्राकृतिक है। इतना वेरिएशन तो हस्ताक्षर में आता ही है।


