AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

एम करुणानिधि का निधन, राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया

arln-admin by arln-admin
August 7, 2018
Reading Time: 1 min read
एम करुणानिधि का निधन, राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई । तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और दक्षिण की राजनीति के मुख्य स्तंभ एम करुणानिधि का देहांत हो गया है । लंबी बीमारी के बाद उन्होंने मंगलवार शाम 6:10 बजे अंतिम सांस ली । वह 94 साल के थे।

करुणानिधि को शनिवार को देर रात ब्लड प्रेशर का स्तर गिरने के कारण से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आईसीयू भर्ती कराया गया था । शुरुआती इलाज से ब्लड प्रेशर कन्ट्रोल कर लिया था । परंतु सोमवार को हालत ज्यादा खराब होने लगी और मंगलवार को तबियत काफ़ी नाजुक हो गयी ,जिसके बाद कावेरी अस्पताल ने मंगलवार शाम को उनके निधन की घोषणा कर दी ।
करुणानिधि का जन्म 3 जून 1924 को हुआ था । वह पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने । उन्होंने 10 फरवरी 1969 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह तमिलनाडु की सत्ता पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री थे । उन्होंने 60 साल के राजनीतिक करियर में अपनी भागीदारी वाले हर चुनाव में अपनी सीट जीतने का रिकॉर्ड बनाया ।

‘कलाईनार’ के नाम से मशहूर करुणानिधि के निधन पर देश के कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियों ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैंने कई बार करुणानिधि जी से विभिन्न मौकों पर चर्चा की। उनकी नीतियों की समझ और सामाजिक कल्याण के लिए खड़े रहने की तत्परता खास थी। वह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित थे, आपातकाल के खिलाफ उनका पुरजोर हमेशा याद किया जाएगा।’ पीएम मोदी ने इस दुख की घड़ी में डीएमके के समर्थकों और करुणानिधि के परिवार के लिए प्रार्थना भी की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘तमिल लोगों के द्वारा प्यार किए गए, पिछले 6 दशक से कलाईनार तमिल राजनीति के मंच पर सवार, एक महान हस्ती थे। भारत ने आज अपना महान सपूत खो दिया। मेरी संवेदना परिवार और उनके लाखों समर्थकों के साथ है। भारतीयों ने आज रात अपने चहेते नेता को हमेशा के लिए खो दिया।’

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, ‘मेरे लिए आज का दिन काला दिन है। कभी नहीं भूल सकता आज मैंने अपना कलाईनार खो दिया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है।’

बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘करुणानिधि जी के निधन के दुखद समाचार से बहुत दुखी हूं। उनकी जीवन यात्रा बहुत प्रभावी रही। स्क्रीन राइटर के तौर पर शुरुआत कर तमिलनाडु के 5 बार मुख्यमंत्री बने। आपातकाल के दौरान उन्होंने कड़ा संघर्ष किया और इसे कोई भूल नहीं सकता।’

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘आज भारत ने अपना एक महान सपूत खो दिया। तमिलनाडु ने अपने पिता समान शख्स को खो दिया। अलविदा कलाईनार! मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि तमिलनाडु के लोगों के लिए।’ ममता करुणानिधि की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर चेन्नै रवाना हुई थीं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी। बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा, ‘तमिल साहित्य और फिल्म लेखन में उनका योगदान अतुलनीय है। वह सामाजिक संघर्ष की मुखर आवाज थे, लेकिन बाद में परिवार के भ्रष्टाचार के कारण उन्हें असहज स्थितियों का भी सामना करना पड़ा।’

करुणानिधि के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए पीएम मोदी बुधवार को चेन्नई जाएंगे । अंतिम संस्कार में कई और बड़ी हस्तियों के शामिल होने की भी उम्मीद है ।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .