
जयपुर के शाहपुरा एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने गुरूवार शाम को सर्विस रिवॉल्वर से खुद को ही गोली मार ली। वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पर एसपी सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने घटनाक्रम के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव मोर्चरी रखवाया गया है। मौके पर पहुँची एफएसएल टीम में सैंपल लिए। पुलिस ने वीरेंद्र का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
बताया गया कि वीरेंद्र थाने पर ही थे। वे थाने से थाना परिसर में पीछे बने क़वार्टर पर गए। कुछ ही देर बाद थाना पुलिस ने गोली चलने की आवाज सुनी। सभी मौके पर पहुँचे तो एसएचओ खून से लथपथ मौके पर मृत पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। लेकिन इसके कारणों का खुलासा नही हुआ है।

