AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

उदयपुर में सरे बाजार हिस्ट्रीशीटर भू दलाल को मारी गोली

arln-admin by arln-admin
July 17, 2018
Reading Time: 1 min read
उदयपुर में सरे बाजार हिस्ट्रीशीटर भू दलाल को मारी गोली


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
बिहारी मजदूरों से करवाई गई वारदात, भू-विवाद का अंदेशा।
शहर के मुख्य बाजार की वारदात।
एक बदमाश को धरदबोचा।

उदयपुर शहर के मुख्य केन्द्र नेहरू बाजार-बापूबाजार कट (नाड़ाखाड़ा की तरफ) सोमवार शाम को बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने सरे राह कार में बैठे हिस्ट्रीशीटर कन्हैयालाल उर्फ कन्नू कुमावत पर फायरिंग की। गोली कार के कांच तोड़ते हुए कन्नू के बाजू को चीरती हुई निकल गई।

पुलिस ने एक बदमाश वैशाली, बिहार निवासी पंकज पुत्र विश्वेश्वर साहनी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। इसके साथी यूपी निवासी आदित्य की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों उदयपुर में भवन निर्माण में मजदूरी करते हैं। भू विवाद के चलते फायरिंग का अंदेशा है। विरोधी ने इन दोनों मजदूरों से फायरिंग करवाई है। 

सूरजपोल थाना पुलिस ने बताया कि कन्नु कुमावत शाम पांच बजे नेहरू बाजार में अपने ऑफिस से निकला था। कार से वह नाड़ा खाड़ा के पास फल लेने रुका। वह कार में ही बैठा था, फल वाले से कुछ कहता, इससे पहले साइड से दो नकाबपोश बदमाश आए और गोली चलाई। गोली गाड़ी का कांच तोड़ते कन्नू के बाजू में लगी। बदमाश दूसरी गोली चलाते इससे पहले कन्नू कुमावत ने खुद को बचाने के लिए बदमाशों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और शोर मचाया। बदमाश सूरजपोल की तरफ भागे, इस दौरान बापूबाजार मच्छी कट पर मौजूद चेतक पुलिस ने शोर सुनकर बदमाशों का पीछा किया और कन्नू कुमावत ने भी बदमाशों के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाई। पुलिस ने सूरजपोल चौकी के पास बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो बदमाश बाइक छोड़कर वहां से भागे। इस पर आस-पास लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। एक बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने हथियार बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कन्नू कुमावत हॉस्पिटल में भर्ती है।

बीच बाजार हुई इस वारदात से व्यापारियों में खौफ है। व्यापारियों का कहना है कि आजकल बदमाश भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी बैखौफ वारदात कर रहे हैं।

जमीन खरीद-फरोख्त का काम करता है कन्नू कुमावत

पुलिस ने बताया कि कन्नू कुमावत वह जमीन खरीद-फरोख्त का काम करता है और प्रोपर्टी डीलर है। वह अंबामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ पूर्व में 21 मुकदमे दर्ज रहे हैं। पूर्व में यह गैंगस्टर आजम का साथी रहा है और जमीनों के कई विवाद में लिप्त रहा है।

पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ

डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि कन्नू कुमावत हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस की अलर्टनेस से फायरिंग करने वाले एक आरोपी को धरदबोचा है। फायरिंग क्यों की और किसके कहने पर की गई, इस संबंध में उससे पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।

Tags: कन्नू कुमावतसरे राह चली गोली

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .