AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

भूस्खलन और तेज बारिश ने छीन ली कई सांसें

arln-admin by arln-admin
July 11, 2018
Reading Time: 1 min read
भूस्खलन और तेज बारिश ने छीन ली कई सांसें


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के कई इलाकों में प्रकृति का कहर देखा जा रहा है । कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़ ने तबाही मचायी हुई है ।

आज बुधवार को दो बङी घटनाएँ सामने आईं ।

मणिपुर के तामेंगलांग जिले में तीन स्थानों पर भूस्खलन के कारण 8 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। तामेंगलोंग के वार्ड न. 4 स्थित न्यू सलेम में भूस्खलन से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत हो गई। वे सभी सगे भाई-बहन थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रभावित इलाकों में पानी निकलने की वजह से बच्चे बह गए।

पास ही के एक अन्य इलाके में भी भूस्खलन हुआ जिसमें 2 भाई-बहन की मौत हो गई।
इसके अलावा वार्ड न. 2 के नीगाईलुआंग में एक महिला और उसका बेटा भूस्खलन की चपेट में आ गए।
भूस्खलन के कारण इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए । इलाके के लोगों में घटना के बाद से दहशत का माहौल है ।

भूस्खलन के कारण इलाके का राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों से संपर्क टूट गया है। लोगों की मदद के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है।

जिला अधिकारी और पुलिस द्वारा शवों की तलाश जारी है ।

वहीं उत्तराखंड में देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर खाला क्षेत्र में एक मकान का पुश्ता ढहने से उसमें 6 लोग दब गए हैं ।
पुलिस रेस्क्यू टीम ने आपदा उपकरणों की सहायता से मौके से मलबे को हटाकर उसमें दबे 6 लोगों को निकालकर दून अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 4 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिनमें पति पत्नी सहित 2 बच्चे शामिल हैं।
दोनों घायलों का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है ।
इसके अलावा 3 अन्य लोग अलग-अलग घटनाओं में नदी में बह गए हैं जिनके शव भी बरामद हो गए हैं ।
मौसम विभाग ने देहरादून समेत पहाड़ी ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है । भारी बारिश के चलते मसूरी से टिहरी आने वाली सड़क पर सुरकंडा के पास पहाड़ियों से मलबा और पत्थर आने से मार्ग बंद हो गया है । लगातार हो रही बारिश के चलते रास्ते को खोलने में काफी परेशानी हो रही है । सड़क बंद होने के चलते हाई-वे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है ।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .