AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

दहेज मांग से परेशान युवती ने शादी से चंद घंटो पहले किया शादी से इनकार 

arln-admin by arln-admin
July 9, 2018
Reading Time: 1 min read
दहेज मांग से परेशान युवती ने शादी से चंद घंटो पहले किया शादी से इनकार 


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर । दहेज प्रताङना के खिलाफ इतने कङे कानून बनने के बाबजूद समाज में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से यह करीति फैली हुयी है ।

वर पक्ष पर लगाया दहेज लेने और मांगने का आरोप

उदयपुर शहर के सूजरपोल थाना क्षेत्र स्थित गुजराती समाज भवन में सोमवार को होने वाली शादी से दुल्हन ने दहेज मांगने से परेशान होकर कुछ घंटों पहले शादी करने से इनकार कर दिया । युवती अपने परिवार के साथ वर और वरपक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंची ।

ऐसा क्या हुआ कि शादी से चंद घंटों पहले युवती ने शादी से किया इनकार

सोमवार को गुजराती समाज भवन में सेक्टर 14, हिरणमगरी निवासी युवती इशिता पुत्री करण सिंह खजांची की कोलकाता निवासी अमित बैद् पुत्र बिजय सिंह बैद् से शादी होने वाली थी । सभी मेहमान आ चुके थे और वर व वर पक्ष भी 6 जुलाई से गुजराती समजा भवन में ठहरा हुआ है । युवती इशिता ने आरोप लगाया कि अमित और उसके घरवाले, बहन, जीजा जी मुझे लगातार दहेज की मांग कर परेशान कर रहे हैं । शादी में दिए जाने वाले रुपए, ज्वैलरी, अन्य दहेज के सामान और व्यवस्थाओं को लेकर विवाद कर रहे हैं । इन लोगों ने मेरे सुसाइड करने जैसे हालात बना दिये है, इसलिए मैं अब यह शादी नहीं करूंगी ।

समाज की ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए हुआ था परिचय

इशिता ने बताया कि समाज की परिचय पत्रिका संबंधित ऑनलाइन वेबसाइट हैं इन दोनों परिवार का परिचय भी इसी के जरिए हुआ। दोनों परिवारों में बात शुरू हुई । 6 महीने पहले जब तक रिश्ता फाइनल नहीं हुआ था, तब तक सब अच्छा था । मेरे मम्मी पापा उनके यहां कोलकाता गए थे, तब  बोले कि हमें कुछ नहीं चाहिए । अप्रेल में सगाई के बाद ये लोग बदल गए । हर चीज में पैसे की फरमाइश करने लगे । हर बात में मुझे टॉर्चर करते थे। नंद मैसेज कर पूछती कि आप लोग रियल में क्या दे रहे हो । मैंने हर बार यही बोला कुछ नहीं दे रहे हैं । अब यहां शादी करने आए हैं, 6 जुलाई से यहीं पर हैं, तब से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बार-बार यही पूछते हैं कि ज्वैलरी में क्या दे रहे हैं, पैसे में क्या दे रहे हैं । हर चीज़ में कमियां निकालना ,ये अच्छा नहीं है, वो अच्छा नहीं है, ये ठीक नहीं किया है ।

परिवार के साथ लड़का ( अमित ) भी मुझे सिर्फ टॉर्चर करता रहा है । जब से आए हैं, सिर्फ ज्वैलरी, पैसे, गिफ्ट्स देने की बात कर रहे हैं, कुछ तो गिफ्ट दो । कल (रविवार) तो हद ही हो गई मेरा संगीत था, मैं पार्लर पर तैयार होने गई थी । वहां भी हर दस मिनट में फोन करके सिर्फ गिफ्ट की मांग कर रहे थे । गार्डन में भी इन सब बातों को लेकर विवाद खड़ा कर दिया।

तीन लाख रुपए मुझसे ले चुका है अमित

कुछ दिनों पहले इन्होंने मुझसे 3 लाख रुपए मांगे थे। मैंने कहा कि अभी मेरे पास नहीं हैं, मैं व्यवस्था करती हूं । तो मुझे मैसेज किया कि मुझे आज ही 3 लाख रुपए चाहिए। मैंने जैसे-तैसे व्यवस्था कर इनके खाते में 3 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए । मैं इनको जब भी पैसा देती, तो हमेशा यही कहते की हमारे बीच की बात है, किसी को नहीं बताना । हर बात में ये झूठ बोलते हैं । इनको कोई बीमारी थी, उस बारे में भी नहीं बताया , मुझे पता चला, तो यह कहकर टाल दिया कि तुम्हे इससे क्या फर्क पड़ता है।

गौरतलब है कि  दोनों ही पक्ष उच्च स्तरीय शिक्षित हैं । जहाँ इशिता ने एमटेक किया हुआ है और वह बाड़मेर में पेट्रोलियम कंपनी में जॉब करती है। उसका खुद का पैकेज सालाना 17 लाख रुपए है। वहीं लड़का बैंगलोर में एक कंपनी में सीए है ।

डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि गुजराती समाज भवन  में आज शादी होने वाली थी। शादी के लिए ही वर पक्ष कोलकाता से उदयपुर आया हुआ है। दोनों पक्षों के बीच कुछ विवाद हुआ है। विवाद दहेज को लेकर है या शादी समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर है, ये अभी बातचीत चल रही है । हमने वर पक्ष को भी थाने बुला लिया । हालांकि लड़की पक्ष की ओर से कोई प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा तो अग्रिम कार्यवाही करेंगे।

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2018/07/VID-20180709-WA0014.mp4
Tags: गुजराती समाज भवनदहेजशादी

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .