AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

आज एक मौत है तुलसीराम, व्यापारियों में खौफ

arln-admin by arln-admin
June 16, 2018
Reading Time: 1 min read
आज एक मौत है तुलसीराम, व्यापारियों में खौफ


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
 व्यापारी की दुकान पर लिखी धमकी, पुलिस ने कहा मिटा दो
उदयपुर. सूरजपोल चौकी से करीब चार सौ मीटर दूर अस्थल मंदिर के पास गली में तुलसीराम निहालचंद फ्लोर मिल की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा मैसेज लिखा है। दुकान की दीवार पर लिखा कि आज एक मौत है, तुलसीराम। बदमाश ने नाम पर भी क्रॉस का निशान लगाया हुआ था। तुलसीराम उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं।
सुबह मिल मालिक तुलसीराम अग्रवाल दुकान खोलने पहुंचे तो यह पढ़कर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस काे सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाए यह कहकर वापस लौटा दिया कि लिखा है तो मिटा दो। धमकी भरे मैसेज से जहां व्यापारियों में खौफ है, वहीं पुलिस के इस रवैये से व्यापारियों में रोष भी है। व्यापारियों को रोष तब ज्यादा बढ़ा जब सुबह नौ बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस से एक कांस्टेबल भी मौके पर दोपहर एक बजे तक नहीं पहुंचा था।
चैंबर अध्यक्ष पारस सिंघवी ने उच्च अधिकारियों सहित थानाधिकारी को फोन कर रोष व्यक्त किया तो थानाधिकारी आदर्श कुमार, एएसआई रोहिताश पहुंचे। चैंबर के पदाधिकारी सुखलाल साहू, किरण चंद लसोड़, अजय पोरवाल, अनिल कुमार सहित 30 से अधिक व्यापारी मौके पर इकट्ठे हुए।
चार दिन पहले ठेला चोरी हुआ
 तुलसीराम के पौते गौरव अग्रवाल ने बताया कि चार दिन पहले दुकान से एक ठेला चोरी हुआ था। रात को बदमाश ठेले की चेन और लॉक तोड़कर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट भी थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई करना तो दूर पुलिस ने रिपोर्ट को रोजनामचे में तक नहीं चढ़ाया था। सुबह दादा जी के लिए दुकान पर धमकीभरा मैसेज देखा तो सुबह नौ बजे थाने पहुंचे। एएसआई सत्यनारायण मिले। उन्होंने रिपोर्ट लेने, मौके पर आने के बजाए हमें दुकान से वह मैसेज ही साफ करने की सलाह दे दी। चार दिन पहले की ठेला चोरी की बात कही तो रोजनामचे में वह रिपोर्ट तक नहीं मिली।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .