
महिला ने शिकायत में कहा कि शनिधाम मंदिर के अंदर दो साल पहले महाराज ने उसका यौन शोषण किया । किसी को भी ये बात न बताने की धमकी दी थी । डर और समाज में बदनामी की वजह से उसने पहले शिकायत नहीं की ।पीङिता के पिता ने कहा मैंने अपनी बेटी को दो साल पहले महाराज के संरक्षण में छोङा था ।
बता दें कि दाती महाराज का बङी बङी हस्तियों के बीच उठना बैठना है । दाती महाराज चैनलों पर राशिफल और ज्योतिष से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर पंचांग व राशिफल से जुड़े वीडियो और अन्य जानकारियां पोस्ट करते हैं ।
दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में उनका आश्रम है ।

