AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में चार कुख्यात बदमाश मारे गए

arln-admin by arln-admin
June 9, 2018
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
पुलिस और बदमाशों के बीच आधा घंटे तक चली गोलीबारी
साउथ दिल्ली के छतरपुर एरिया स्थित एक फार्म हाउस पर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर राजेश भारती और उसके तीन साथियों को एनकाउंटर कर मार गिराया। साउथ दिल्ली पुलिस के इस आॅपरेशन में दोनों तरफ से हुई इस गोलीबारी में आठ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। राजेश के साथ मारे गए उसके साथियों के भीखू, विरोध और उमेश नाम बताए गए हैं।
दिल्ली पुलिस पिछले तीन महीनों से मुखबीर की सूचना पर छतरपुर स्थित फार्म हाउस पर नजर रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश फार्म हाउस की तरफ आए हुए हैं तो पुलिस ने वहां दबिश दी।
पुलिस ने जैसे ही राजेश भारती सहित उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए घेरा, तो बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायर किए और एसयूवी से फरार होने की कोशिश की। हालां कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें राजेश भारती, उसके तीन साथी मारे गए और एक साथी घायल हो गया। इधर बदमाशों की गोलियां लगने से आठ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
एक लाख का ईनामी बदमाश था राजेश भारती
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर राजेश भारती पर एक लाख रूपए का ईनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार था। वह और उसके साथी हत्या, एक्सटाॅर्शन, सहित कई संगीन अपराधों में वह वांछित थे। राजेश इससे पूर्व जब पकड़ा गया था, तब हरियाणा में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था।
Tags: साउथ दिल्ली पुलिस

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .