
हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची की यौनाचार के बाद निर्मम हत्या कर दी गयी । पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को बच्ची की पोस्टमार्टम जांच में यौन उत्पीडऩ की पुष्टि हुई है । बच्ची का शव रविवार को यमुनानगर के बालेगढ़ गांव में कांग्रेस नेता के फार्महाउस के समीप एक गड्ढे में मिला, बच्ची का गला कटा हुआ था । बच्ची शनिवार दोपहर से ही लापता थी ।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर लिया है । बच्ची के पिता झारखंड निवासी कांग्रेस नेता के फार्महाउस में मजदूरी का काम करते हैं । परिवार लगभग 6 साल से यहाँ रह रहा था।


