AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

दंतेवाड़ा में प्रेशर बम विस्फोट, एक जवान घायल

arln-admin by arln-admin
June 1, 2018
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज एक प्रेशर बम विस्फोट हुआ जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया ।

पुलिस के अनुसार अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों के प्रेशर बम विस्फोट से सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन का जवान एम एस रमेश गंभीर घायल हो गया । घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और घायल आरक्षक को घटनास्थल से बाहर निकाला गया । विस्फोट में रमेश का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया । स्थिति गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गस्त में रवाना किया गया था । दल जब कमलपोस्ट और कोंडापारा गांव के मध्य था तो आरक्षक का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया । जिससे बम विस्फोट हो  गया ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है तथा जिम्मेदार नक्सलियों की खोज की जा रही है ।

Tags: दंतेवाड़ानक्सलीबम विस्फोटसीआरपीएफ

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .